हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 April 2025

स्थानांतरण खुलने की प्रतीक्षा में हजारों शिक्षक, एक का आदेश जारी

 

प्रयागराज : सामान्य अंतरजनपदीय स्थानांतरण खुलने/मिलने की प्रतीक्षा कर रहे बेसिक शिक्षा परिषद के हजारों शिक्षक अलीगढ़ के चंडौस ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर की सहायक अध्यापक पूर्णिमा सिंह का गौतमबुद्धनगर के लिए कार्यमुक्ति आदेश देखकर चौंक गए। सात अप्रैल को यह कार्यमुक्ति आदेश अलीगढ़ के बीएसए डा. राकेश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र तिवारी के पत्रांक के अनुपालन में किया है। सामान्य शिक्षक पूछ रहे हैं कि किस स्थानांतरण नीति का पालन करते हुए यह कार्यमुक्ति आदेश किया गया, ताकि वह भी लाभान्वित हो सकें।


ये भी पढ़ें - बेसिक शिक्षा विभाग : एडिशनल डायरेक्टर ट्रेजरी पेंशन को जमानती वारंट

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत महिला/पुरुष शिक्षकों को करीब आठ वर्ष से सामान्य अंतःजनपदीय स्थानांतरण नहीं किए गए। जून 2023 में करीब 21 हजार शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण किए गए, जिनमें लगभग 15 हजार महिलाएं थीं। पुरुष शिक्षकों में करीब सात हजार को ही स्थानांतरण मिला था, जिससे अधिकांश शिक्षक दूर जिलों में अटके हैं। ऐसे में कई शिक्षकों ने पारिवारिक व स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के आधार पर आवेदन देकर अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग परिषद सचिव से की थी, लेकिन नहीं हुए। सीतापुर में नौ वर्ष से नियुक्त प्रयागराज निवासी एक शिक्षक ने परिषद सचिव को पत्र लिखकर बताया कि उनके पिता की उम्र 70 वर्ष, जबकि बाबा (शिक्षक के पिता के पिता) 90 वर्ष के हैं। उनके (शिक्षक) के तीन वर्ष और एक वर्ष के दो बच्चे हैं। दो छोटे बच्चों और घर में दो बुजुर्गों की देखरेख करना पत्नी के लिए मुश्किल है। इसी तरह की पीड़ा दूर जिलों में नियुक्त कई शिक्षकों की है। इनको तो अंतरजनपदीय स्थानांतरण नहीं मिले, लेकिन अलीगढ़ की एक सहायक अध्यापक गौतमबुद्धनगर के लिए कार्यमुक्त कर दी गईं। 


ये भी पढ़ें - बीएड धारकों के लिए ब्रिज कोर्स की अधिसूचना जारी, इन भर्तियों के शिक्षक करेंगे यह कोर्स

कार्यमुक्ति आदेश में अलीगढ़ बीएसए ने लिखा है कि बेसिक शिक्षा परिषद सचिव के चार अप्रैल के पत्रांक के द्वारा यह स्थानांतरण किया गया है। मामले पर परिषद सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव व वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डा. ज्ञानप्रकाश सिंह ने सामान्य स्थानांतरण खोले जाने की मांग की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more