UpdateMarts
Follow Channel

03 April 2025

स्कूल में बच्चों से काम कराने का वीडियो वायरल, जांच में सामने आई ईको क्लब की सच्चाई

 

स्कूल में बच्चों से काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


सिकंदराबाद। क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में बच्चों से काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा फावड़ा चलाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ अन्य बच्चे घास-फूस साफ करते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, मामले की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि बच्चे ईको क्लब से जुड़े हैं और इसी के तहत कार्य कर रहे थे। किसी ने जानबूझकर गलत तरीके से वीडियो बनाकर उसे वायरल किया है।


ये भी पढ़ें - Health Insurance पर सरकार का बड़ा कदम, आम आदमी को मिलेगी राहत! |

ये भी पढ़ें - UP: अनुसूचित जाति के छात्र संग बर्बरता की हदें पार... टीचर ने इसलिए बेरहमी से पीटा; उंगलियां तक तोड़ डालीं

ये भी पढ़ें - एआरपी चयन के लिए दोबारा होगी काउंसिलिंग

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को गांव फरीदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जा रहा है। वीडियो में चार बच्चे साफ-सफाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बच्चा फावड़ा चलाता हुआ दिख रहा है, जबकि अन्य बच्चे घास-फूस हटाने में लगे हैं। एक शिक्षिका भी बच्चों के पास खड़ी दिखाई दे रही है।


जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो यह विभागीय अधिकारियों तक भी पहुंचा। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि सिकंदराबाद के बीईओ को संबंधित स्कूल में जांच के लिए भेजा गया। बीईओ विनोद कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को गलत तरीके से रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर फैलाया। उन्होंने कहा कि हर विद्यालय में ईको क्लब बनाया गया है, जहां बच्चे विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। इसी गतिविधि के दौरान स्कूल में बच्चे काम कर रहे थे। उन्होंने रजिस्टर की जांच की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया गया है।