03 April 2025

शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्र-छात्राओं के नामांकन के सम्बन्ध में।

 

शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्र-छात्राओं के नामांकन के सम्बन्ध में।


उपर्युक्त विषयक शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ के पत्रांकः शि०नि० (बे०) / 64899-996/2025-26 दिनांक 28 मार्च, 2025 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसमें शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा-1 में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाय जिनकी आयु 01 जुलाई, 2025 को 06 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो।"


उक्त के सम्बन्ध में मुझे यह निर्देश प्राप्त हुआ है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा-1 में ऐसे छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जा सकता है. जिनकी आयु 31 जुलाई, 2025 को 06 वर्ष पूर्ण हो रही हो।


उपरोक्तानुसार अग्रतर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more