UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 April 2025

सरकारी स्कूलों में भी मिलेंगी एनसीईआरटी की पुस्तकें


नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान

एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नई और पुरानी पाठ्य पुस्तकें अब सरकारी स्कूलों के काउंटर पर भी बिकेंगी। पहले चरण में चंडीगढ़, पुडुचेरी, गुजरात, सिक्किम, दादर-नगर हवेली, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय के स्कूलों को 57 लाख से अधिक किताबें भेजी जा चुकी हैं।



सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने

बताया कि सरकारी स्कूलों के काउंटर पर किताब उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई है, ताकि छात्रों को आसानी हो। इसके तहत नवोदय विद्यालय समेत कुछ राज्यों के सरकारी स्कूलों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई गईं हैं।


इन पुस्तकों पर मांगें छूट : कक्षा नौवीं से 12वीं तक की एनसीईआरटी किताबों के दाम 20 फीसदी कम हो गए हैं। पहली से आठवीं कक्षा की हर किताब के दाम पहले ही 65 रुपये तय हैं, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more