UpdateMarts
Follow Channel

05 May 2025

आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में की जा रही दिव्यांग अभ्यर्थियों की अनदेखी

, बदायूं

 मालवीय अध्यापक

आवास गृह पर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक रविवार को हुई। जिलाध्यक्ष राजेश राजेश सक्सेना ने कहा कि जिले में चल रही आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग अभ्यर्थियों की अनदेखी की जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद सिंह को ज्ञापन सौंपा।



उन्होंने बताया कि एक मामला आसफपुर परियोजना की ग्राम पंचायत पिसनहारी का सामने आया है। इसमें ममता नाम की अभ्यर्थी ने अपनी व्यथा बताई। एक अन्य प्रकरण विकास क्षेत्र दहगवां के गांव मलिकपुर बिचोला का है। इसमें गांव के अभ्यर्थियों का चयन न करके अन्य ग्राम पंचायत से चयन किया गया है। जिला सचिव खजाना देवी ने कहा कि अभ्यर्थियों का राशन भरपूर नहीं आ रहा है। इससे आए दिन शिकायतें होती हैं। विभाग को चाहिए कि पंजीकृत लाभार्थी के अनुसार राशन दिया जाए। चांद बी ने कहा कि जब तक मोबाइल नहीं दिए जाएंगे तब तक काम नहीं


करेंगे। रिचार्ज का पैसा भी तत्काल दिलाया जाए। अपने मांगों को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन की मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता, कुमकुम रानी, शशि रानी सक्सेना, विनोद बाबू सक्सेना, शोभा वर्मा, रेखा कुमारी, प्रवेश कुमारी चौहान, उर्मिला देवी, दिनेश यादव, पप्पू आदि शामिल हुए। अगली बैठक 18 मई को होना तय हुई।