लखनऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार 17 जून को दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा। लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी परिणाम जारी करेंगे। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी द्वारा एक जून को बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने बताया कि प्रदेश के 69 जिलों में 751 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

