प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। सात साल से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं ने प्राथमिक विद्यालयों की संख्या घटाने की बजाय बढ़ाने की मांग की है। अभिषेक तिवारी, राहुल यादव, लवकुश मौर्य, विशु यादव, पवन पांडेय, रागिनी आदि डीएलएड प्रशिक्षुओं का कहना है कि मर्जर आदेश वापस नहीं होता तो लखनऊ कूच करेंगे। नई शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

