प्रयागराज। यूपी बोर्ड के उपसचिव देवब्रत सिंह को प्रयागराज का प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने गुरुवार को ही कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रवीण कुमार तिवारी को 15 जून को आंबेडकरनगर का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाए जाने के बाद से यह पद खाली था। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय और कार्यवाहक बीएसए शिव औतार ने देवब्रत को कार्यभार सौंपा।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

