हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 June 2025

पी०एम० ई-विद्या डी०टी०एच० टी०वी० चैनलों हेतु वीडियो निर्माण के संबंध में।

 

महोदय,


भारत सरकार द्वारा प्रदेश को 05 डी०टी०एच० टी०वी० चैनल शैक्षिक सामग्री के प्रसारण के लिए आवंटित किये गये हैं। उक्त चैनलों पर 29 जुलाई, 2023 से कक्षा 1-12 तक के पाठ्यकम पर आधारित शिक्षण सामग्री का प्रसारण 24X7 रूप से किया जा रहा है। साथ ही साप्ताहिक रूप से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों हेतु लाइव प्रसारण के कार्यक्रम भी शीघ्र ही संचालित किया जाना प्रस्तावित है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जा सके।


विगत वर्ष पी०एम० ई-विद्या डी०टी०एच० टी०वी० चैनल हेतु वीडियो तैयार करने के लिए सी०आई०टी० एन०सी०ई०आर०टी०, नई दिल्ली की गाइडलाइन्स के आधार पर शिक्षकों/ प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। प्रशिक्षित शिक्षकों/प्रवक्ताओं द्वारा गाइडलाइन के अनुसार वीडियो तैयार किए गये थे। डी०टी०एच० टी०वी० चैनल के लिए प्रसारण हेतु वीडियो तैयार करने हेतु प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों में से चिन्हित 20 शिक्षकों को विषय / टॉपिक (सूची संलग्न) आवंटित किये जा रहे हैं। संलग्न सूची के शिक्षकों द्वारा आवंटित विषय/टॉपिक की स्क्रिप्ट एवं पी०पी०टी० तैयार की जानी है। शिक्षकों द्वारा तैयार की गई स्क्रिप्ट के अनुसार वीडियो की शूटिंग माह जुलाई, 2025 के द्वितीय सप्ताह में राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान, लखनऊ के स्टूडियो में प्रस्तावित है। वीडियो शूटिंग हेतु प्रत्येक शिक्षक को केवल दो दिवस के लिए प्रस्तावित विषय एवं दिवस निर्धारण सूची के अनुसार बुलाया जायेगा, जिसमें प्रथम दिवस में प्रस्तुत स्क्रिप्ट एवं पी०पी०टी० की समीक्षा एवं रिहर्सल किया जायेगा तथा द्वितीय दिवस में वीडियो की शूटिंग पूर्ण होने के उपरान्त उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जायेगा।


इस संबंध में आपसे अपेक्षा है कि संलग्न सूची के अनुसार जनपद के शिक्षक / शिक्षिका को उन्हें आवंटित टॉपिक पर स्क्रिप्ट एवं पी०पी०टी० तैयार करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट। वीडियो शूटिंग हेतु आयोजित होने वाली कार्यशाला के संबंध में पृथक से प्रत्र प्रेषित किया जाएगा।







Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more