हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 June 2025

जुलाई में मिलेगी स्पोर्ट्स पांट, खेल में दक्ष होंगे विद्यार्थी

 


प्रतापगढ़। खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने खेल के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। जुलाई माह में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों को स्पोर्ट्स ग्रांट जारी किया

जाएगा।



विद्यालयों में मिलने वाले स्पोर्ट्स ग्रांट से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक प्रतियोगिताओं में बच्चों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को


प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा। स्पोर्ट्स ग्रांट मिलने से बच्चे शिक्षा के साथ ही खेल में भी निपुण हो सकेंगे।


फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम जैसे खेलों में बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। स्पोर्ट्स ग्रांट की धनराशि निश्चित नहीं होती है। बच्चों


की संख्या के आधार पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अमूमन 100 बच्चों वाले विद्यालयों को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता शासन से मिलती है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जुलाई माह में स्पोर्ट्स ग्रांट की धनराशि आने की संभावना है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more