UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 June 2025

अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण स्पेशल

 

*अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण स्पेशल*


*जैसा कि आप सभी अवगत ही हैं कि इस समय अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में कार्यमुक्ति/कार्यभार ग्रहण जोरों पर हैं। ऐसे में कुछ साथियों के समक्ष कुछ समस्याएं आ रही हैं जिनका समाधान इस पोस्ट के माध्यम से किया जा रहा है..*

👉 *मेरा म्यूच्यूअल साथी कार्यमुक्त नहीं हो रहा ,हम क्या करें अब??*



*उत्तर- सचिव महोदय के आदेश के अनुसार OTP शेयरिंग होने के बाद अनिवार्य रूप से दोनों की कार्यमुक्ति होगी। धैर्य रखें आपके म्यूच्यूअल साथी को भी जल्द रिलीव किया जाएगा।*


👉 मेरी पेयरिंग जूनियर सहायक से हुई है जो कि 29334 भर्ती में नियुक्त हैं ,और हम PS हेड पर हैं ,इस स्थिति में पेयरिंग के बाद हमारी क्या स्थिति बनेगी अब??


*उत्तर- 29344 बैच के शिक्षक को PS हेड नहीं बना सकते,अतः जब तक सचिव महोदय की तरफ से इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश अलग से न आ जाएं तब तक कार्यमुक्त न हों दोनों लोग,अन्यथा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।*


👉 क्या ज़िले के अंदर और ज़िले से बाहर म्यूच्यूअल ट्रांसफर हर साल आएंगे?


*उत्तर- जारी शासनादेश के अनुसार म्यूच्यूअल ट्रांसफर के लिए आवेदन वर्ष में दो बार लिए जाएंगे। लेकिन पिछले दो वर्षों से ऐसा हो नहीं रहा।फिर भी यह निश्चित है कि म्यूच्यूअल ट्रांसफर के लिए आवेदन प्रत्येक वर्ष लिए जाएंगे।*


👉 क्या इस बार अंतर्जनपदीय म्यूच्यूअल ट्रांसफर लेने के बाद अगले वर्ष पुनः म्यूच्यूअल ट्रांसफर ले सकते हैं?


उत्तर- *हाँ*


आपके शुभचिंतक

अरुण कुमार मिश्र, प्रतापगढ

 एवं

निर्भय सिंह,लखनऊ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more