UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 June 2025

भाजपा राज में शिक्षक परेशान : अखिलेश

 

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा की सर्वाधिक दुर्दशा हुई है। शिक्षकों का कहीं सम्मान नहीं है, बल्कि हर स्तर पर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। यही नहीं पुलिस उनके प्रति बर्बरतापूर्ण व्यवहार भी ऊपर के निर्देशों पर कर रही है। वेतन के नाम पर उन्हें न्यूनतम राशि मिलती है।



अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार का शिक्षकों के प्रति रवैया दिन प्रतिदिन अमानवीय होता जा रहा है। प्रयागराज में शिक्षा चयन बोर्ड के सामने बेसिक शिक्षक अभ्यर्थी और लखनऊ के इको गार्डन में प्रदेशभर के शिक्षामित्र 2 जून को दो जून की रोटी के संघर्ष के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर हुए।


शिक्षामित्रों का यह प्रदर्शन और न्यायपूर्ण मांगे मनवाने का संघर्ष लंबे समय से चल रहा है। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more