UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2025

10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आज से फिर बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद

 

लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में उठी हलचल के असर से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और तराई इलाकों में शुक्रवार से मौसम में बदलाव की परिस्थितियां बनी हैं।


मौसम विभाग ने शुक्रवार देर शाम से पश्चिमी और पर्वतीय क्षेत्रों एवं तराई इलाकों के सहारनपुर, मेरठ व एनसीआर समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। वहीं बहराइच, लखीमपुर खीरी आदि तराई के 11 जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है।



शनिवार से बादलों की सक्रियता और बढ़ेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिस्थिति का असर शनिवार शाम से प्रदेश में दिखेगा। शनिवार देर रात, रविवार पूरे दिन अच्छी बारिश की उम्मीद है। प्रदेश के 30 पश्चिमी व तराई जिलों से दोबारा बारिश का दौर शुरू होगा।


मथुरा में बाढ़ से फिर बिगड़ने लगे हालात


मथुरा/प्रयागराज। यमुना का जलस्तर बढ़ने के एक बार फिर हालात बिगड़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान शुक्रवार की रात सुभ और बाढ़ का पानी फिर बढ़ गया। यमुना का जलस्तर 24 घंटे में करीब 30 सेंटीमीटर चढ़ गया। इससे 30 घंटे के भीतर कई मोहल्लों की सड़कों और गलियों में पानी भर गया है। नाले का पानी भी कई मोहल्लों में फैला हुआ है। जिलाधिकारी मथुरा अक्षय त्रिपाठी के मुताबिक कई गांवों का संपर्क टूट गया है। प्रयागराज के निचले मोहल्लों में भी पानी घुसने से लोग परिवार समेत अपने सामान के साथ बाहर निकलने लगे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more