UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2025

दूर बनाए पीईटी के केंद्र, खोला मोर्चा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से छह और सात सितंबर को होने जा रही पीईटी 2025 के लिए परीक्षा केंद्र दूरदराज बनाने को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को एक्स पर ‘यूपीएसएसएससी होश में आओ’ हैशटैग से अभियान चलाया। नि:शुल्क यातायात सुविधा देने की मांग की।



डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड पॉलीटेक्निक स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (डेप्सवा) के अध्यक्ष संदीप कुमार त्रिपाठी ने परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। कहा कि परीक्षा में 25 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। आयोग की ओर से 500 किलोमीटर दूर तक केंद्र आवंटित करना निराशाजनक है। छात्रों की मांग है कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more