UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2025

पाटेश्वरी-जम्भेश्वर विवि में 518 पदों पर भर्ती होगी

 गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में शिक्षकों के 518 अस्थायी पदों को मंजूरी दे दी गई है। इन पर जल्द भर्ती शुरू की जाएगी।


उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इन दोनों नए विश्वविद्यालयों में शिक्षकों का पद सृजित करने को हरी झंडी दी गई है। गुरु जम्भेश्वर विवि में शिक्षकों के 273 पदों का सृजन किया गया है। इसमें प्रोफेसर के 39 पद, एसोसिएट के 78 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 156 पदों का सृजन किया गया है। वहीं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में शिक्षकों के 245 पदों का सृजन किया गया है। इसमें प्रोफेसर के 35 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 70 पद,असिस्टेंट प्रोफेसर के 140 पदों का सृजन किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के मुताबिक जल्द भर्ती शुरू की जाएगी। शासन की ओर से निर्धारित प्रक्रिया-आरक्षण संबंधित नियमों के पालन के निर्देश विश्वविद्यालयों को दिए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more