UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2025

सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,निलंबित

अलीगढ़ । जवां ब्लॉक के एक परिषदीय स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक को 11 वर्षीय सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं बीएसए ने आरोपी को निलंबित कर दिया है।



छात्रा की मां ने बताया कि 23 अगस्त को शाम को उनकी बेटी घर आई तो सुस्त व उदास थी। उससे कारण पूछा तो उसने बताया कि प्रधानाध्यापक शकील अहमद ने उसे गलत नीयत से छूआ और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दे डाली। जब किशोरी रोने लगी तो आरोपी ने कहा कि मैं तुझसे प्यार करता हूं और निकाह करना चाहता हूं। इस मामले में छात्रा के माता-पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत की थी। खण्ड शिक्षा अधिकारी जवां द्वारा प्रधानाध्यापक शकील अहमद को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित करने की संस्तुति की। जिसपर कार्रवाई करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल रूप से उन्हें निलंबित कर दिया है। निलम्बन काल में उपस्थिति के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय हारूनपुर कलां विकास खंड बिजौली से सम्बद्ध किया गया है। वहीं, सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शकील को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more