UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 August 2025

प्रशासन सख्त, प्रधानाध्यापिका निलंबित

 

गर्दनीबाग के अमलाटोला कन्या मध्य विद्यालय के शौचालय में गत बुधवार पांचवी की छात्रा के केरोसिन डाल आग लगाने व इलाज के क्रम में मौत को डीएम डा. त्यागराजन ने प्रधानाध्यापक की आपराधिक लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से प्रधानाध्यापक प्रेमलता कुमारी को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



जिलाधिकारी ने कहा कि दायित्वों के निर्वहन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्तनहीं की जाएगी। ऐसे

अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध नियमानुसार सख्त विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक प्रेमलता कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की जा रही है। निलंबित प्रधानाध्यापक प्रेमलता कुमारी का निलंबन अवधि में मुख्यालय फुलवारीशरीफ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय होगा।

तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने वाले 21 आरोपित गिरफ्तार


, पटनाः गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय, अमलाटोला में पांचवी की एक छात्रा की जलकर मौत मामले में आक्रोशित चितकोहरा में हुई तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला मामले में 21 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव मामले में अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्ध को हिरासत लेकर पूछताछ की गई। वहीं, नाबालिग छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने हत्या की


प्राथमिकी है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज इस मामले की जांच जारी है। हत्या मामले में पूछताछ की जा रही है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। तोड़फोड़ और छात्रा की मौत मामले में दो अलग अलग टीमें जांच कर रही हैं। पहली टीम छात्रा की मौत के पीछे वजह पता करने में जुटी है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उस पर भी पुलिस की

 जांच जारी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more