हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2025

दुनिया के टाप 100 बी-स्कूलों में तीन भारतीय संस्थान

 

नई दिल्ली, पेटू : क्यूएस ग्लोबल एमबीए,आनलाइन एमबीए और बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 2026 के अनुसार, तीन भारतीय प्रबंधन संस्थान - बैंगलोर, अहमदाबाद और कलकत्ता दुनिया के शीर्ष 100 बी स्कूलों में शामिल हो गए हैं। लंदन स्थित क्यूएस ने एक बयान में कहा, "इस वर्ष भारत के 14 संस्थान इस रैंकिंग में शामिल हैं। तीन दुनिया के टाप 100 में शामिल हैं।" "भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर एक स्थान ऊपर चढ़कर 52वें स्थान पर, आइआइएम अहमदाबाद दो स्थान ऊपर



चढ़कर 58वें और आइआइएम कलकत्ता 64वें स्थान पर है, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक ऊपर है। सफलता रोजगार क्षमता और निवेश पर लाभ के दृष्टिगत मजबूत स्कोर के कारण है।" क्यूएस ग्लोबल एमबीए और बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 80 देशों में फैले हैं, जो 390 सर्वश्रेष्ठ वैश्विक एमबीए संस्थान और प्रबंधन में मास्टर्स, वित्त, विपणन, आपूर्ति-श्रृंखला प्रबंधन में मास्टर्स सहित विशिष्ट उच्च-मांग वाले बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग की एक श्रृंखला का विश्लेषण करते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more