हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2025

उच्च शिक्षा के सभी कार्यालयों को मिलेंगे क्षेत्रीय निदेशक

 


प्रयागराज। उच्च शिक्षा निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालयों में अब निदेशक के अभाव में कार्य लंबित नहीं होंगे। सभी कार्यालयों में क्षेत्रीय निदेशकों की नियुक्ति की जाएगी। इसी महीने उनकी तैनाती की उम्मीद है। शासन से स्वीकृति मिल गई है।



प्रदेश में निदेशालय के अंतर्गत 18 क्षेत्रीय कार्यालय हैं लेकिन अभी आठ में ही क्षेत्रीय निदेशकों की तैनाती है। 10 क्षेत्रीय कार्यालयों में सहायक निदेशक या अन्य अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है।


प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में भी संयुक्त निदेशक शशी कपूर को इसका प्रभार दिया गया है। निदेशक डॉ. अमित भार्गव ने बताया कि शासन से मंजूरी मिल गई है। सितंबर में ही रिक्त 10 पदों पर क्षेत्रीय निदेशकों की नियुक्ति हो जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more