हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2025

आंगनबाड़ी बहनों को बढ़ा मानदेय,स्मार्ट फोन

 । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरण के साथ ही उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी। इस अभियान के तहत यूपी में 75 जनपदों में व्यापक स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत भी हुई, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को धार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू में प्रदेशस्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत की और इस दौरान मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बच्चों को तिलक लगाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ पोषाहार वितरित किया। योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्ट फोन वितरण और मानदेय वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी बहनों की सेवाओं का सम्मान उनके मानदेय बढ़ाकर और स्मार्ट फोन देकर किया जाएगा।


अभियान का आगाज

● सीएम ने लखनऊ से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान व राष्ट्रीय पोषण माह का आगाज किया।


● सभी 75 जिलों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत की महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस


● सीएम ने की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों को अन्नप्राशन


● संभव अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अभिभावकों एवं ग्राम प्रधानों का किया सम्मान


● 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए पोषण मिशन और ट्यूबरकुलोसिस उन्मूलन अभियान शुरू किया


● मुख्यमंत्री ने निःक्षय मित्रों एवं रक्तदाताओं का किया सम्मान

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more