हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2025

शिक्षिका से हाईवे पर की छेड़छाड़

 

Baghpat, स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका ने थार में सवार होकर आए बली गांव के राज्य स्तरीय पहलवान अभिषेक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका पता चलने पर आए शिक्षिका के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।




बागपत क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बताया कि उसकी बहन शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह ई-रिक्शा से स्कूल में आती-जाती है। बताया कि बली गांव का रहने वाला अभिषेक उसकी बहन का पांच दिनों से पीछा कर रहा था। स्कूल की सोमवार को छुट्टी होने के बाद उसकी बहन ई-रिक्शा से तीन बजे घर जा रही थी। वह मेरठ नेशनल हाईवे पर सीएनजी पंप के पास पहुंची तो अभिषेक अपनी थार गाड़ी में आया और उसे खड़ी करके ई-रिक्शा में बैठ गया।

 


आरोप है कि अभिषेक ने उसकी बहन से मोबाइल नंबर मांगा और मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। उसके साथ मारपीट की गई। शिक्षिका ने फोन कर घटना की जानकारी अपने भाई को दी। वह अपने साथियों के साथ बागपत में काम से आया हुआ था, जो तुरंत ही वहां पहुंच गया। 

उसने विरोध जताया तो युवक ने उसे भी मारने की धमकी दी। तब शिक्षिका के भाई ने साथियों संग मिलकर युवक की धुनाई करके उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उनके अनुसार वह राज्य स्तरीय पहलवान है और गाजियाबाद में अखाड़े में प्रैक्टिस करता है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more