हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2025

ईवीएम में चुनाव चिह्न और प्रत्याशी की रंगीन फोटो होगी



ईवीएम में चुनाव चिह्न और प्रत्याशी की रंगीन फोटो होगी

नई दिल्ली, । इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी रंगीन तस्वीर भी दिखाई देगी। बिहार विधानसभा चुनाव से इसकी शुरुआत होगी। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।


आयोग ने बताया कि ईवीएम में अब तक उम्मीदवारों के नाम, चुनाव चिह्न के साथ उनकी काली-सफेद फोटो होती थीं। मतदाताओं की सुविधा के लिए ईवीएम मतपत्रों को अधिक स्पष्ट और पठनीय बनाने के लिए दिशा-निर्देश में संशोधन किए हैं। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि स्पष्टता के लिए ईवीएम पर लिखे गए अक्षरों का फॉन्ट बढ़ाकर 30 किया जाएगा, जो बोल्ड होगा। सभी उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक ही फॉन्ट में मुद्रित किए जाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more