हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2025

तीन शिक्षकों के अभिलेख संदिग्ध मिले, जल्द हो सकती है बर्खास्तगी

 



मैनपुरी। फर्जी अभिलेखों से शिक्षक बनने की जानकारी पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार शिक्षक भर्ती 2020 की जांच के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की अब तक की जांच में तीन शिक्षकों के अभिलेख संदिग्ध मिले हैं। वर्ष 2020 में प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इसके तहत जिले में 938 शिक्षकों


की तैनाती की गई है। भर्ती प्रक्रिया में शिकायत के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जांच के आदेश जून 2025 में दिए थे। सचिव की ओर से बीएसए

को भेजी गई सूची में सात शिक्षक संदिग्ध बताए गए हैं।


बीएसए की ओर से कराई गई प्रथम चरण की जांच में तीन शिक्षकों के अभिलेख संदिग्ध पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार इन शिक्षकों के विरुद्ध विभाग ने बर्खास्तगी की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इन शिक्षकों को प्रथम नोटिस जारी किया जाएगा। तीन नोटिस जारी करने के बाद इन शिक्षकों की बर्खास्तगी की जाएगी।



सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जांच कराई जा रही है। तीन सदस्यी टीम को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - दीपिका गुप्ता, बीएसए



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more