हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 September 2025

69000 शिक्षक अभ्यर्थी, कहा- सुप्रीम कोर्ट में 23 बार लगी है डेट; नहीं हुई सुनवाई

 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को एक बार फिर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या से उनके आवास पर मिला। उन्होंने इस मामले में न्याय दिलाने की मांग की। केशव मौर्य ने कहा कि वे विभागीय अधिकारियों से इस पर बात करेंगे।



अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती का प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में एक साल से चल रहा है। इसमें 23 बार डेट लग चुकी है, मगर सरकारी अधिवक्ता आज तक उपस्थित नहीं हुए। छात्रों ने मांग की कि आगामी डेट पर सरकारी अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित होकर उचित पैरवी करें ताकि हमें न्याय मिल सके।





अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की लापरवाही से हमारा प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में लटका हुआ है। हम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से जीत चुके हैं। हाईकोर्ट से जीत चुके हैं। फिर भी लग लोगों को न्याय नहीं दिया जा रहा है।


वहीं विक्रम यादव ने कहा कि समय रहते अगर हमारी बातें नहीं सुनी जाती है तो हम एक बार फिर से लखनऊ में आंदोलन को मजबूर होंगे। उप मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले में अमित मौर्या भी शामिल थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more