हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 September 2025

यूपीपीएससी : एलटी ग्रेड भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण होगी बड़ी चुनौती


प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करना है। आयोग अपने इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा कराने जा रहा है। केंद्रों की संख्या तय होते ही आयोग प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित करेगा।



आयोग सभी प्रारंभिक परीक्षाएं एक दिन में कराता है लेकिन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में उम्मीद से अधिक आवेदन आने से एक दिन में परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रों की व्यवस्था कर पाना


आयोग को एक दिन में 12.36 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा के आयोजन का करना होगा इंतजाम


आसान नहीं होगा क्योंकि केंद्र निर्धारण के नियम काफी सख्त कर दिए गए हैं और निजी शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाने पर रोक है।


इससे पहले आयोग को आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए सर्वाधिक 10,76,004 आवेदन मिले थे और यह परीक्षा प्रदेश के


सभी 75 जिलों के 2,382 केंद्रों में हुई थी। एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा के लिए 1.60 ला लाख अतिरिक्त आवेदन आए हैं। ऐसे में आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए कम से कम 2500 केंद्रों की जरूरत पड़ेगी।


वहीं, राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आवेदन में सुधार/संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। संशोधन एवं शुल्क समाधान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदनों की संख्या स्पष्ट हो जाएगी। इस भर्ती के लिए भी 10 लाख से अधिक आवेदन आने की उम्मीद है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more