हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 September 2025

कैशलेस चिकित्सा सुविधा सत्यापन से जुड़ सकती आनलाइन उपस्थिति

 

माध्यमिक विद्यालयों के पूरे स्टाफ की आनलाइन उपस्थिति करा रहा यूपी बोर्ड


शिक्षकों-शिक्षणेतर कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की सीएम ने की घोषणा

 प्रयागराज : मुख्यमंत्री ने शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने की घोषणा की है तो यूपी बोर्ड विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों की आनलाइन उपस्थिति अंकित करा सकता है। यह आनलाइन उपस्थिति कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में सत्यापन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कड़ी बन सकती है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने तीन दिन पहले प्रदेश भर के जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा के दृष्टिगत भी विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक/प्रवक्ता/शिक्षक एवं शिक्षणेतर कार्मिकों की आनलाइन उपस्थिति अंकित कराने के निर्देश दिए हैं।


वैसे तो यूपी बोर्ड स्कूल प्रोफाइल के अंतर्गत विद्यालय संबंधी जानकारियां अभी यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की परीक्षा की तैयारी के क्रम में अपडेट करा रहा है, लेकिन इसे भविष्य में कैशलेस चिकित्सा सुविधा से भी जोड़ा जा सकता है। आनलाइन उपस्थिति से शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों की




प्रामाणिकता से आसानी से सत्यापित हो सकेगी। इससे शिक्षकों का फर्जीवाड़ा रोकने में भी मदद मिलेगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में यूपी बोर्ड ने पाया है कि कतिपय जनपदों में वित्तविहीन विद्यालय में फर्जी शिक्षकों के नाम पंजीकृत थे। विद्यालय में पंजीकृत होने के कारण उनकी विशेष रूप से प्रायोगिक परीक्षा में ड्यूटी भी लगी। वर्ष 2025 की परीक्षा में ऐसे कुछ शिक्षक पकड़े गए थे। इसी को ध्यान में रखकर बोर्ड सचिव ने कहा है कि स्कूल प्रोफाइल के अंतर्गत आनलाइन उपस्थिति के साथ विद्यालय से संबंधित जानकारी को विशेष रुचि लेकर शुद्धता और प्रामाणिकता से अपडेट और अपलोड कराएं। जो शिक्षक व कार्मिक कार्यरत नहीं हैं, उनके नाम अनिवार्य रूप से पोर्टल से हटाएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more