हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 September 2025

टीईटी मामले में सीएम के निर्णय का स्वागत

 

सुप्रीम कोर्ट द्वारा टेट अनिवार्यता S मामले में मुख्यमंत्री द्वारा रिव्यू पिटीशन दाखिल किए जाने के निर्देश का शिक्षक संगठनों ने स्वागत किया है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक नेता विनय तिवारी व उमाशंकर सिंह ने इसका स्वागत करते हुए शिक्षकों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार जताया है।




 उन्होंने बताया कि संघ के नेतृत्व में 19 सितंबर को पूरे देश में एक साथ प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। केंद्र सरकार से भी सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने व शिक्षकों की सेवा सुरक्षित करने के लिए अध्यादेश लाए जाने की मांग की जाएगी। उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव सरकार ने रिवीजन याचिका दाखिल करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि संघ की ओर से अब कोई धरना-प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। शिक्षक नेता सुशील कुमार पांडेय और अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने रिव्यू पिटीशन दाखिल करने के निर्णय का स्वागत किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more