हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 September 2025

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आरोप में शिक्षक बर्खास्त

 

 हरदोई : फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी के आरोप में शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि विधिक कार्रवाई के साथ ही वेतन वसूली का भी आदेश दिया गया है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शाहाबाद ब्लाक के शाहपुर नाऊ के शिक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय की 16,648 शिक्षक भर्ती में एटा जिले में भर्ती हुई थी, जिसके बाद वह पारस्परिक स्थानांतरण में हरदोई आए थे। उनके टीईटी अंक पत्र और दिव्यांग



प्रमाण पत्र की शिकायत की गई थी, जिसकी जांच चल रही थी। जांच में पैनल के बाद केजीएमयू से जांच कराने की संस्तुति हुई थी। सीएमओ ने 28 अगस्त 2025 को पत्र के माध्यम से गांधी स्मारक संबद्ध चिकित्सालय लखनऊ द्वारा 40 प्रतिशत दिव्यंगता की बात लिखी थी। बीएसए के अनुसार लखनऊ से जारी रिपोर्ट की जानकारी कराई गई, जिसमें दिव्यांगता के संबंध में जारी रिपोर्ट को ही गलत बताया गया था। उसी के आधार पर शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more