हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 September 2025

प्रधानाध्यापक के इंतजार में भूखे रह गए नौनिहाल

 

 महराजगंज। प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के सरकारी दावे हकीकत में बिखरते नजर आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण सोमवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र के लालपुर कल्याणपुर प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला, जहां दर्जनों नौनिहाल कंधे पर बस्ता लटकाए दोपहर तक प्रधानाध्यापक का इंतजार करते रहे। विद्यालय का ताला बंद होने के कारण न तो पढ़ाई शुरू हो सकी और न ही मध्यान्ह भोजन तैयार हो पाया।स्कूल का सामान


विद्यालय परिसर में बच्चे, शिक्षक और रसोईया सभी बेबस खड़े रहे। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापक की लेटलतीफी नई बात नहीं है, परंतु इस बार तो हद हो गई। समय पर विद्यालय न खुलने से न केवल पढ़ाई प्रभावित हुई बल्कि भोजन न मिलने से वे भूखे भी रहे। खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने स्पष्ट किया कि प्रधानाध्यापक कोदई प्रसाद निलंबित है, जिसके कारण विद्यालय का चार्ज किसी ने ग्रहण नहीं किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more