हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

17 September 2025

प्रदेश में फिर बारिश का दौर, अलर्ट जारी


लखनऊ। बारिश का दौर एक बार फिर से प्रदेश में लौट रहा है। बुधवार से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा तो पश्चिमी यूपी में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 19 सितंबर के बाद से बारिश का प्रभाव कम होना शुरू होगा। राजधानी लखनऊ में भी बुधवार को दिन में मध्यम तो रात में भारी बारिश के आसार हैं जो बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।



प्रदेश भर में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को सबसे अधिक 146 मिमी बारिश बाराबंकी में दर्ज की गई। इसके अलावा गोंडा के कर्नलगंज में 141 मिमी, बहराइच


प्रयागराज में जल शयन के बाद खुले बड़े हनुमान मंदिर के कपाट, श्रृंगार पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। स्रोत मंदिर प्रशासन


के महसी में 119 मिमी, कैसरगंज में 112 मिमी व नानपारा में 105


मिमी बारिश दर्ज की गई। लखीमपुर के शारदानगर में 104.4 मिमी और अयोध्या में 93.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में सबसे ज्यादा बारिश बुधवार को होगी लेकिन पश्चिम में मध्यम तो कहीं तेज होने की संभावना है। मंगलवार को बारिश की वजह से रविवार की अपेक्षा तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। बुधवार को तापमान में और कमी आ सकती है।


बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया समेत अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more