हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 November 2025

एमडीएम की किचिन में मिली गंदगी,इंचार्ज शिक्षक का रोका वेतन

 हाथरस: मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित ने शनिवार को मुरसान ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण करके वहां की हकीकत परखी। उच्च प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ दो बच्चे मिलने व रसोईघर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। वहीं शनिवार का वेतन रोकने की कार्रवाई इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ की। उच्च प्रा.वि वाद नगला अठवरिया, मुरसान में प्रातः 10ः30 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। सहायक अध्यापक मुकेश कुमार उपस्थित पाये गये एवं नगीना प्रवीन, सहायक अध्यापक 16 जुलाई से शनिवार तक चिकित्सीय अवकाश पर पायी गयी। विद्यालय में भोजन एनजीओ द्वारा वितरण कराया जाता है।




विद्यालय में कुल 35 बच्चे पंजीकृत है के सापेक्ष केवल 02 बच्चे उपस्थित पाये गये। मुकेश कुमार, इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। यह स्थिति अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। किचन में जहाँ खाना रखा जाता है वहाँ पर बहुत गंदगी पायी गयी जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। इंचार्ज प्रधानाध्यापक के शनिवार के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए। प्रा.वि वाद नगला अठवरिया, मुरसान में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया तो सर्वेश कुमारी, प्र.अ एवं कोमल चौधरी (स.अ) उपस्थित पायी गयी एवं प्रियंका पाण्डेय, (स.अ) 01 दिन के आकस्मिक अवकाश पर पायीं गयी। विद्यालय में कुल 35 बच्चे पंजीकृत है के सापेक्ष केवल 18 बच्चे उपस्थित पाये गये। संविलियन विद्यालय बिसान में जगवीर सिंह (स.अ), 01 दिन के आकस्मिक अवकाश पर पायें गये।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more