हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 November 2025

बीएसए वित्तीय अनियमितता में निलंबित


गोण्डा के बीएसए वित्तीय अनियमितता में निलंिबत


लखनऊ,एक टेण्डर प्रक्रिया में 10 लाख रुपये की वसूली और पदीय दायित्वों में घोर लापरवाही करने एवं शिथिलता बरतने के आरोप में गोण्डा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अतुल कुमार तिवारी को निलम्बित कर दिया गया है।


मंगलवार शाम को बेसिक शिक्षा अनुभाग एक के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय ने शासन की तरफ से आदेश जारी कर दिया। बीएसए द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं समेत सरकारी कार्यों के प्रति स्वच्छन्दता के बारे में मण्डलायुक्त, डीएम ने भी शासन को शिकायत भेजी थी। प्रारम्भिक जांच में सारे तथ्य सही पाए गए, जिसके बाद शासन ने उन्हें निलम्बित कर दिया है। अतुल तिवारी द्वारा बरती गई वित्तीय अनियमितताएं और दायित्वों में लापरवाही की जांच के लिए लखनऊ मण्डल के मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more