हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 November 2025

शिक्षकों की उपस्थिति के लिए गठित कमेटी की बैठक कल

 

लखनऊ। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शासन से गठित कमेटी की पहली बैठक 13 नवंबर को होगी। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक की अध्यक्षता वाली 16 सदस्यीय समिति में अधिकारियों के साथ शिक्षक भी शामिल हैं।



जाड़े की छुट्टियों में तबादलों की मांग :

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की जाड़े की छुट्टियों में जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की मांग की गई है। उप्र बीटीसी शिक्षक संघ ने विभाग से इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि काफी शिक्षक अब भी अपने घरों से दूर हैं, विभाग इनको अपने घर के पास आने का मौका दे। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more