UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 December 2025

पीसीएस-2025 में साढ़े चार गुना पद बढ़े

 


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों का जैकपॉट लगा है। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2025 के लिए विज्ञापित 200 पदों की संख्या साढ़े चार गुना से अधिक बढ़ गई। पीसीएस 2025 के लिए आयोग को विभागों से 920 रिक्त पदों की सूचना मिल चुकी है। पद बढ़ने के साथ मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इससे पहले पीसीएस 2024 में भी आयोग ने महज 220 पदों पर आवेदन मांगे थे, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा घोषित होने तक पदों की संख्या 947 हो गई थी। आयोग का नियम है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पूर्व तक शासन से पीसीएस संवर्ग की जो रिक्तियां मिलती हैं उसे भर्ती में शामिल किया जाता है। आयोग इसी सप्ताह पीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। इससे पहले पीसीएस 2018 में भी पदों की संख्या 900 से अधिक थी। पीसीएस 2018 में 988 पद थे। 12 अक्तूबर को प्रारंभिक में 6,26,287 अभ्यर्थियों में से 42.50 प्रतिशत ही उपस्थित थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more