UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 December 2025

एनटीटी, सीटी नर्सरी प्रशिक्षण के लिए आवेदन एक से

 

प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से सीटी (नर्सरी), डीपीएसई (एनटीटी), डीपीएड प्रशिक्षण कार्यक्रम-2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 




इसके लिए महिला अभ्यर्थी एक दिसंबर से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकती हैं। आवेदक की उम्र एक जुलाई 2025 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पंजीकरण की आखिरी तारीख 25 दिसंबर है। हालांकि, शुल्क 27 दिसंबर तक जमा किया जा सकता है। आवेदन एवं फीस जमा करने की पूरी प्रक्रिया करने के बाद ही अभ्यर्थी इसका प्रिंट निकाल सकेंगे। प्रिंट निकालने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more