UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 December 2025

आंगनबाड़ी भर्ती में फंसे दो सीडीपीओ

रायबरेली। आंगनबाड़ी कार्यक्त्रिरयों की भर्ती में फंसे प्रभारी जिला कार्यक्रम व सरेनी के सीडीपीओ पर शासन से भी शिंकजा कस गया है। प्रदेश मुख्यालय से दोनों के विरुद्ध जांच शुरू हुई तो जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सीडीपीओ से जिला कार्यक्रम अधिकारी का चार्ज लेकर दूसरे सीडीपीओ को दे दिया है। जनपद में हुई आंगबनाड़ी कात्रियों की भर्ती जिला कार्यक्रम अधिकारी का काम देख रहे सीडीपीओ विनय कुमार व सरेनी के सीडीपीओ संजय कुमार की भूमिका संदिग्ध मिली थी। जांच में दोनों को जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी ने दोषी करार दिया था। इसके साथ ही डीएम ने बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय को पत्र भेजकर कार्यवाही करने की संस्तुति की थी।



निदेशालय ने दोनों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए जांच अधिकारी को नामित करते हुए जांच के आदेश दिए थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more