UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 December 2025

प्राइवेट पार्ट में डिवाइस छिपाकर ईपीएफओ की परीक्षा देने पहुंचा सहायक अध्यापक, गिरफ्तार

 

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज से रविवार को यूपीएससी की ईपीएफओ परीक्षा के दौरान जौनपुर के विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। वह प्राइवेट पार्ट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर आया था। प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार की तहरीर पर कैंट थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराओं के प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी।



प्राथमिक जांच से पता चला कि विनोद कुमार यादव प्राथमिक पाठशाला सुदनीपुर में

सहायक अध्यापक है। केंद्र प्रशासन ने उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया। साथ ही मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी। विनोद कुमार यादव जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के अजोसी का रहने वाला है। वह कैंट क्षेत्र के कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षकों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं इसलिए नए सिरे से छानबीन की। इसके बाद डिवाइस बरामद हुई। थाना प्रभारी कैंट शिवाकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more