UpdateMarts•Com
Follow Channel

01 December 2025

शिक्षिका से छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव


गोण्डा,  । झंझरी ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल चिश्तीपुर में तैनात रही शिक्षिका ने कोर्ट के आदेश पर प्रधानाध्यापिका समेत नौ लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास और छेड़छाड़ के आरोपों में मामला दर्ज कराया है। मूल रूप से आगरा जिले की रहने वाली शिक्षिका फिलहाल मथुरा में तैनात है।



कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि वर्ष 2023 में पीड़िता प्राथमिक विद्यालय चिश्तीपुर में बतौर सहायक शिक्षिका तैनात है। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका तजीन खान, सहायक अध्यापिका फरीन खान, शिक्षामित्र सफिया खातून, राशिद खान, तजीन खान के पति नफीस खान और एजाज अहमद ने उस पर, अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों और बच्चों पर इस्लाम धर्म अपनाने का लगातार दबाव बनाया। देहात कोतवाली में दर्ज एफआईआर के मुताबिक आरोपितों ने विद्यालय में जबरन इस्लाम धर्म की शिक्षा देना शुरू कर दिया था।


इस मामले में उच्च माध्यमिक विद्यालय पांडेपुर में तैनात अफसर हुसैन और आमना खातून की भी मिलीभगत थी। यही नहीं जब उसने इन गतिविधियों का विरोध और धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो 22 मार्च 2023 को साथ मारपीट और अभद्रता की गई। उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। पीड़िता के मुताबिक 28 मार्च 2023 को देहात कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने 28 जून 2023 को अपना स्थानांतरण मथुरा करवा लिया। इस दौरान भी उन्होंने एसपी गोंडा से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल की।


हाईकोर्ट ने उसे निचली अदालत जाने को कहा। इस पर उसने गोंडा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर सुनवाई के बाद देहात कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि थाने में मेरी तैनाती से पहले मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more