26 February 2026

परिषदीय स्कूलों में 16 मार्च से परीक्षा

 

परिषदीय स्कूलों में 16 मार्च से परीक्षा

अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत जिले के 1616 परिषदीय विद्यालयों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। परीक्षा में 1,34,252 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही विद्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 की परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को कक्षा एक में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। वहीं, कक्षा छह से आठ तक पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट व गृह शिल्प और दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की लिखित परीक्षा होगी।


17 मार्च को पहली पाली में कक्षा दो


1616 विद्यालयों में शामिल होंगे 1.34 लाख परीक्षार्थी


से आठ तक गणित व दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक संस्कृत व उर्दू की परीक्षा कराई जाएगी। 18 मार्च को पहली पाली में कक्षा तीन से आठ तक सामाजिक विषय और दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 19 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो से आठ तक हिंदी और द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक कला व संगीत विषय की परीक्षा कराई जाएगी। अंतिम दिन 20 मार्च को पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी विज्ञान की परीक्षा देंगे। इसी दिन दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा होगी।


बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के 1139 प्राथमिक, 264 उच्च प्राथमिक, 197 कंपोजिट, 13 कस्तूरबा व 33 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 1,34,252 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा