📢📢📢📢📢📢📢📢📢📢📢📢📢
*"ब्रिज कोर्स : आकलन एवं मूल्यांकन की संरचना"*
* ब्रिज कोर्स में कुल विषय 6 सैद्धांतिक विषय व एक विद्यालय अनुभव नामक प्रैक्टिकल है।
* सैद्धांतिक विषयों में 2 विषय 100 अंक के व 4 विषय 50 अंक के है।
* सैद्धांतिक विषयों के अंकों का कुल योग 400 अंक का होगा।
* प्रत्येक सैद्धांतिक विषय में 25 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन के द्वारा दिए जाएंगे।
* इस प्रकार सैद्धांतिक विषयों में लिखित परीक्षा मात्र 250 अंकों की होगी। 150 अंक आंतरिक मूल्यांकन द्वारा दिए जायेंगे।
* प्रथम 2 विषयों में 75 -75 अंक की , शेष विषयों में 25-25 अंक की बाह्य मूल्यांकन (लिखित परीक्षा) ली जाएगी।
* प्रथम 2 विषयों की परीक्षा अवधि 3 घंटा व अन्य विषयों की परीक्षा अवधि 1 घंटा की होगी।
* सैद्धांतिक परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
* प्रैक्टिकल में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
* समस्त विषयों व प्रैक्टिकल के अंकों को मिलकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
* इस प्रकार ब्रिज कोर्स उत्तीर्ण करने हेतु महायोग 500 में से मात्र 250 अंक ही लाने है ।
* जिनमें 100 अंक हमें स्कूल अनुभव में ही मिल जाएंगे। जोकि हमारे ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षक साथीगण को देना है।
* लिखित परीक्षा, जोकि 250 अंक की होगी, में मात्र 100 अंक लाने है।
* यदि विषयवार समझें, तो प्रथम 2 विषयों में मात्र 30 अंक, जबकि अन्य 4 विषयों में 10 अंक।
* इसके अतिरिक्त आंतरिक मूल्यांकन के लिए असाइनमेंट/प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण कर अपलोड करने होंगे। जिसमें पास होने लायक अंक मिल ही जाएंगे।
* सबसे मुख्य बात केवल द्वितीय भाषा की परीक्षा ही हमारी मातृभाषा से भिन्न भाषा में होगी। शेष सभी विषयों की परीक्षा हिंदी भाषा में ही देनी होगी।
इसलिए ज्यादा परेशान मत होइए। जैसे जैसे अध्ययन सामग्री मिल रही है, वैसे वैसे धीरे धीरे करके अध्ययन करते रहिए। जिसको भी अंग्रेजी में याद करने दिक्कत आ रही हो। उसके लिए हिंदी अनुवादित पीडीएफ उपलब्ध करा दी जाएंगी।
मेरा सभी ब्रिज कोर्स अभ्यर्थी शिक्षक साथीगण से आग्रह है कि यदि आपके पास ब्रिज कोर्स से सम्बंधित ऐसी कोई सूचना/सामग्री आदि है, जो अन्य साथीगण को भी लाभान्वित कर सकती है, तो ग्रुप पर अवश्य शेयर करें।
यह कोई प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, जिसमें कोई अभ्यर्थी अधिक अंक लाकर आपके स्थान को ग्रहण कर सकें।
इस परीक्षा में पास होना सभी के लिए अनिवार्य है। साथ ही सभी की नियुक्ति सुरक्षित है।
अतः खुले और बड़े हृदय से सूचना/सामग्री का आदान प्रदान करते रहें।
विश्वास रखिए, ये ब्रिज कोर्स रूपी परीक्षा को हम सब आपसी सहयोग से अवश्य उत्तीर्ण करेंगे।
✌🏻✌🏻✌🏻✌🏻✌🏻✌🏻✌🏻✌🏻✌🏻✌🏻✌🏻

