हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 February 2026

क्या आपने भी आधार में जन्मतिथि बदलवाई है या बदलवाने का सोच रहे हैं? अब ज़रा संभल जाइए

 

*क्या आपने भी आधार में जन्मतिथि बदलवाई है या बदलवाने का सोच रहे हैं?* अब ज़रा संभल जाइए।



Amar Ujala की खबर के अनुसार, UIDAI ने आधार में बार-बार जन्मतिथि बदलने पर नियम सख्त कर दिए हैं। अब केवल वही जन्म प्रमाणपत्र मान्य होगा जिसकी पंजीकरण संख्या पहले से दर्ज हो और उसी में संशोधन कराया गया हो। अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर से नया प्रमाणपत्र बनवाकर लगाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।


खबर के मुताबिक Lucknow में कई ऐसे मामले सामने आए जहाँ लोग उम्र कम दिखाने के लिए जन्मतिथि में बदलाव करा रहे थे। अब इस तरह का “हेरफेर” आसान नहीं रहेगा।


*👉 मतलब साफ है:*

• एक ही पंजीकरण संख्या वाला जन्म प्रमाणपत्र मान्य

• नया नंबर बनवाकर बदलाव करवाना स्वीकार नहीं

• पहले जारी प्रमाणपत्र में ही संशोधन अनिवार्य


अगर आपके दस्तावेज़ सही हैं तो चिंता की बात नहीं। लेकिन अगर किसी ने सिर्फ तारीख बदलने के लिए नया सर्टिफिकेट बनवाया है, तो अब सावधान रहने की जरूरत है।


आधार में कोई भी अपडेट सोच-समझकर करें, क्योंकि अब रिकॉर्ड पहले से ज्यादा सख्ती से जांचे जाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more