हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 February 2026

दारू के नशे में विद्यालय पहुंचने वाला शिक्षक निलंबित

 

महोबा। ब्लॉक कबरई के प्राथमिक विद्यालय डहरी का एक वीडियो 10 फरवरी को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।



 जिसमें विद्यालय में तैनात शिक्षक नशे की हालत में नजर आ रहे थे। पास में ही नमकीन दिखाई दे रही थी। ग्रामीणों ने शिक्षक के नशे में होने पर जमकर हंगामा काटा था। आरोप लगाया कि शिक्षक विद्यालय में शराब पीते हैं और बच्चों से मारपीट करते हैं। इस मामले में बीएसए ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर शिक्षक मोहन बाबू को निलंबित किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more