प्रयागराज। यूपी लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 मुख्य परीक्षा सोमवार-मंगलवार को लखनऊ में कराई जाएगी।
मुख्य परीक्षा के लिए 6142 अभ्यर्थियों के लिए राजधानी में 13 केंद्र बनाए गए हैं। 100 से अधिक अभ्यर्थी हाईकोर्ट के आदेश पर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन जबकि दो से पांच बजे तक की पाली में दो से 4:30 बजे तक हिन्दी-आलेखन की सब्जेक्टिव 4:30 से पांच बजे तक सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। मंगलवार को 9:30 से 12:30 तक हिंदी निबंध पेपर होगा।

