09 March 2026

परिषदीय स्कूलों में 10 तक आएगा प्रश्नपत्र

 ज्ञानपुर,  । परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। दस मार्च तक परिषदीय स्कूलों में प्रश्नपत्र पहुंच जाएगा। वार्षिक परीक्षा में कुल एक लाख 32 हजार कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। कक्षा दो से पांचवीं तक की मौखिक और लिखित परीक्षा होगी। विभाग ने परिषद की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार परीक्षा कराने को निर्देशित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख 32 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।




एक अप्रैल से शुरू होने वाले नये शिक्षा सत्र से पूर्व एक सप्ताह के अंदर वार्षिक परीक्षा, मूल्यांकन और परीक्षाफल जारी होगा। परिषदीय स्कूलों में दस मार्च तक प्रश्न पत्र पहुंच जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि बीआरसी पर प्रश्नपत्र आते ही प्राथमिकता के आधार पर समस्त स्कूलों पर इसे भेजवां देंगे। ताकि 16 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा में किसी बच्चे को दिक्कत का सामना न करना पड़े। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक, दो से पांच तक की मौखिक व लिखित और छह से आठवीं तक की परीक्षा लिखित होगी। परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। हालांकि किसी भी बच्चे की कक्षोन्नति नहीं रोकी जाएगी। बताया कि परीक्षा के दौरान ही कापियों का मूल्यांकन भी होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद हर विद्यालय को कक्षावार छात्रों के वार्षिक परीक्षा के अंक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया कक्षा एक, दो, तीन, चार, छह और से सात की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालयों के अध्यापक करेंगे। कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर अन्य विद्यालयों के अध्यापक करेंगे। कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर किया जाएगा।बच्चों को पूरा सिलेबस पढ़ा चुके हैं शिक्षकज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षा होगी। ऐसे में सरकारी स्कूलों के शिक्षक पूर्व में ही पूरा सिलेबस पढ़ा चुके हैं। अब बच्चों से परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। परीक्षा को लेकर बेसिक विभाग पूरी तरह गंभीर है। परीक्षा को नकल विहीन कराने का पूरा इंतजाम होगा। सकारी स्कूल के बच्चों को परीक्षा की अच्छी तैयारी कराने को शिक्षक संकल्पित हैं।परीक्षा के प्रति गंभीर रहें अभिभावकज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षा होगी। ऐसे में बच्चों के अभिभावकों का भी दायित्व है कि वह परीक्षा के प्रति गंभीर रहें। स्कूल में जो पढ़ाया जा चुका है, उसे पढ़ाएं। निर्धारित समय पर स्कूल भेजें ताकि परीक्षा देने में बच्चों को दिक्कत ना हो। वार्षिक परीक्षा को लेकर बच्चों के माता-पिता गंभीर होंगे तो नौनिहाल अच्छी तैयारी कर बेहतर प्रतिभाग कर सकते हैं।