09 March 2026

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मिला आधुनिक शिक्षण तकनीक का प्रशिक्षण

 


प्रयागराज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण के दूसरे दिन परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। विज्ञान सत्र में डायट प्रवक्ता विपिन सिंह ने विज्ञान विषय को सरल, प्रयोगात्मक और रुचिकर बनाने की तकनीक पर प्रकाश डाला।



भाषा सत्र में डायट प्रवक्ता डॉ. प्रशुन सिंह ने हिंदी शिक्षण की नवीन पद्धतियों, पठन-लेखन कौशल के विकास व विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उपायों की जानकारी दी। 'परख' सर्वेक्षण विषय पर डायट प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप ने शिक्षकों को अधिगम स्तर के मूल्यांकन की नई प्रणाली, सर्वेक्षण की उपयोगिता और शिक्षण गुणवत्ता में सुधार से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया। प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध हो रहा है