02 March 2026

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 17 जिलों को आठ करोड़ रुपये आवंटित

 

लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों में निर्माण और मरम्मत कार्यों के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत 17 जिलों को आठ करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने निर्देश दिए हैं कि बजट का उपयोग निर्धारित मद में ही किया जाए।

लखनऊ, वाराणसी और मेरठ सहित कई जिलों के विद्यालयों ने चल रहे निर्माण कार्यों के लिए अगली किस्त की मांग की थी। जारी धनराशि से विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। अधिकारियों को पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके और पठन-पाठन व्यवस्था मजबूत हो।