24 March 2026

18 जिलों में अब 28 को कक्षा पांच और आठ की गणित–सामाजिक व विज्ञान की परीक्षा

 लखनऊ:

अठारह जिलों में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा पांच और आठ की तीन विषयों की वार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 24 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन अब 28 मार्च को होगी।


कक्षा पांच में गणित और सामाजिक विषय, जबकि कक्षा आठ में गणित और विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी।

यह परीक्षा प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, गोंडा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी जिलों में आयोजित होगी।

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इन विषयों की परीक्षा इन जिलों में कराई जाएगी। प्रश्नपत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा तैयार किए गए हैं।