24 March 2026

पुलिस भर्ती परीक्षाएं अक्तूबर में होंगी



लखनऊ। यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 537 रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा अक्तूबर/नवंबर में होगी। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार इसके अलावा कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर और सहायक परिचालक के 44 पदों भर्ती की लिखित परीक्षा अक्तूबर/नवंबर में ही आयोजित कराया जाना प्रस्तावित है।