01 March 2026

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत संस्कृत विद्यालयों को 66 लाख रुपये स्वीकृत

 

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत संस्कृत विद्यालयों को 66 लाख रुपये स्वीकृत

लखनऊ। प्रदेश में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत चयनित संस्कृत विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए 66 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। यह राशि स्वीकृत कुल 1.66 करोड़ रुपये में से प्रथम चरण के रूप में प्रदान की गई है।


इस योजना का लाभ महराजगंज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों के चयनित विद्यालयों को मिलेगा। उद्देश्य है कि इन विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार कर शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाया जाए।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने निर्देश दिए हैं कि जारी की गई धनराशि का उपयोग नियमानुसार और निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित विद्यालयों के संयुक्त खाते में उपलब्ध राशि के आधार पर तीन गुना से अधिक अतिरिक्त आवंटन नहीं किया जाएगा।

प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से सरकार संस्कृत शिक्षा को सुदृढ़ बनाने और विद्यालयों की संरचनात्मक स्थिति सुधारने की दिशा में कदम उठा रही है।