01 March 2026

बड़ी संख्या में शिक्षकों का नहीं मिला चयन वेतनमान का लाभ

 

बड़ी संख्या में शिक्षकों का नहीं मिला चयन वेतनमान का लाभ



अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग में चयन वेतनमान के निर्धारण प्रकिया अटकी पड़ी है। करीब पचास फीसदी शिक्षकों का चयन वेतनमान अब तक निर्धारित नहीं हो सका है। अधिकारियों का दावा है कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों की मूल ई-सर्विस पुस्तिकाएं अधूरी पाई गई हैं, जिससे वेतन आहरण की प्रक्रिया अटक गई है। वहीं, शिक्षकों ने अधिकारियों पर मानमानी कर आरोप लगाकर आंदोलन की चेतवानी दी है।

 



प्राथमिकी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि 1,254 परिषदीय विद्यालय हैं। इन स्कूलों में 4,158 शिक्षक तैनात हैं। शासन का आदेश है कि दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए बीईओ को सेवा पुस्तिका का सत्यापन कर ऑनलाइन ई-सर्विस बुक में आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज करनी हैं। जनपद के करीब 700 से 1000 शिक्षक चयन वेतनमान के दायरे में आएंगे। लेकिन कुछ की शिक्षकों को इसका लाभ मिल सका है।

 


50 फीसदी से ज्यादा शिक्षक अभी वंचित हैं। यशपाल सिंह ने बताया कि चयन वेतनमान लेखा अधिकारी नहीं लगा रहे हैं। कुछ बीएसए के यहां पेंडिंग पड़े हैं। जल्दी ही धरना का अल्टीमेटम देकर काम कराया जाएगा। यह लोग सर्विस बुक ऑनलाइन है तो ऑफलाइन क्यों ले रहे हैं। बीएसए है वह फाइल पढ़ने को तैयार नहीं हैं। उनका काम ही शिक्षकों को टरकाना है।

जिला वित्त एवं लेखाधिकारी कुंदन कुमार झा ने बताया कि कुछ मामलों में चयन वेतनमान, सीसीएल, सेवा विस्तार, वेतन अवरोध, बहाली तिथि व विभागीय कार्रवाई जैसी जरूरी प्रविष्टियां दर्ज नहीं हैं। शुक्रवार को भी शिक्षकों का वेतन लगाया गया है।